{"_id":"681a060840a60a1b6807d15f","slug":"15-goats-that-went-to-the-forest-died-due-to-heavy-hailstorm-tehri-news-c-50-1-nth1001-112386-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: भारी ओलावृृष्टि 15 बकरियां मरीं, बनाली गांव में ग्रामीणों की फसलों को भी हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: भारी ओलावृृष्टि 15 बकरियां मरीं, बनाली गांव में ग्रामीणों की फसलों को भी हुआ नुकसान
Wed, 07 May 2025 02:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 07 May 2025 02:20 PM IST
सार
ग्रामीण बकरियों को चराने गांव से कुछ दूर पल्यावन ले गए थे। शाम करीब तीन बजे अचानक तेज ओलावृष्टि होने से बकरियां बेहोश हो गई।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारी ओलावृष्टि से चंबा ब्लॉक के बनाली गांव के तीन ग्रामीणों की 15 बकरियां मर गईं हैं। वहीं ओलावृष्टि से नकदी फसलों को भी नुकसान हुआ है। काश्तकारों ने नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
बीते रविवार को बनाली गांव के चरण सिंह सेंदरी, उमराव सिंह, कमल सिंह बकरियों को चराने गांव से कुछ दूर पल्यावन ले गए थे। शाम करीब तीन बजे अचानक तेज ओलावृष्टि होने से बकरियां बेहोश हो गई। ग्राम प्रशासक सोनी मनवाल ने बताया कि भारी ओलावृष्टि से चरण सिंह की 11, उमराव सिंह की 3 व कमल सिंह की एक बकरी मर गईं।
विज्ञापन
अचानक हुई तेज ओलावृष्टि से किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाया। पांच मेमने गायब हैं। ओलावृष्टि से ग्रामीणों की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक राकेश सेमवाल ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बताया कि मृत बकरियों की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर देहरादून पुलिस, संदिग्धों को थाने लाकर की जा रही पूछताछ
दो-तीन के भीतर तीनों प्रभावित परिवारों को मृत बकरियों का मानक के अनुरूप मुआवजा दे दिया जाएगा। दूसरी ओर, ग्राम प्रशासक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा व सुशील कुमार बहुगुणा ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।