फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   11 child scientists of the district selected for the state level

जिले के 11 बाल वैज्ञानिकों का राज्यस्तर के लिए चयन

Sat, 22 Jan 2022 06:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
11 child scientists of the district selected for the state level
नई टिहरी में बाल विज्ञान कांग्रेस ने अपना प्रस्तुतिकरण देती एक छात्रा। - फोटो : NEW TEHRI
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद और यूकॉस्ट (उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद) के सौजन्य बाल विज्ञान कांग्रेस टिहरी की ओर से ऑनलाइन जिला स्तरीय 29वीं बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित की गई, जिसमें जिले के 11 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। 25 जनवरी को चयनित प्रतिभागी अपने मॉडलों का ऑनलाइन प्रस्तुतिकरण देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण में जिले के सभी नौ ब्लॉक के चयनित 30 बाल वैज्ञानिक समूहों के 60 बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न शीर्षकों पर अपनी शोध परियोजनाएं प्रस्तुत की। परियोजनाओं के मूल्यांकन का कार्य डा. वीएम गैरोला, राजेश चमोली और डा. बीके बहुगुणा ने किया। मूल्यांकन के बाद जीजीआईसी थत्यूड़ की वर्तिका नौटियाल, जीआईसी नागदेव पथल्ड़ के गौरव सुयाल, जीआईसी नागराजाधार चिलेड़ी की रिया, जीआईसी मंजाकोट चौरास के किशन सिंह बिष्ट, जीआईसी खरसाड़ा पालकोट की अंशिका, जीआईसी पौड़ीखाल के सुभाष डबोला, जीजीआईसी थत्यूड़ की स्वाति, जीआईसी नागराजाधार चिलेड़ी के अमन, जीजीआईसी थत्यूड़ की शिवानी, सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार के सचिन पंवार और जीआईसी नीमा लसियाल चयन राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक मनोज किशोर बहुगुणा ने चयनित प्रतिभागियों को राज्यस्तर से मिले निर्देशों को साझा करते हुए बताया कि राज्य स्तरीय आयोजन 25 जनवरी को यूकॉस्ट देहरादून की ओर से ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित किया जाएगा। इस मौके पर डा. अशोक बडोनी, कुशाल सिंह बगियाल, डा. विनीता फोनिया, तेजेंद्र जयाड़ा, सुनील पुरोहित, डा. एसएस बिष्ट, कुसुम पंवार, प्रीति थपलियाल, रश्मि परमार, मीना डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed