फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   100% computerization of PACS committees should be done soon: Ramola

पैक्स समितियों का जल्द करें शतप्रतिशत कंप्यूटराइजेशन : रमोला

Wed, 01 Nov 2023 04:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
100% computerization of PACS committees should be done soon: Ramola
नई टिहरी। सहकारिता विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया है। बताया गया कि स्वरोजगार शुरू करने के लिए सहकारिता विभाग की योजनाएं कारगर साबित हो रही है। अधिकारियों को पैक्स समितियों को शीघ्र ही शत प्रतिशत कंप्यूटराइजेशन करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को यहां डीसीबी मुख्यालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने का प्रयास करें। उन्होंने सीएचसी, जन औषधि केंद्र, पेट्रोल- डीजल डीलरशिप, गैस एजेंसी, अन्न भंडारण योजना, मिलेट मिशन, माधो सिंह भंडारी संयुक्त खेती योजना, ओटीएस प्रगति, पॉल्ट्री वैली, निरीक्षण, ऑडिट की प्रगति रिपोर्ट तलब करते हुए कहा कि इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। अपर निबंधक आनंद शुक्ला ने सचिव, महाप्रबंधक और जि़ला सहायक निबंधक को आईटी विशेषज्ञों का सेल बनाकर पैक्स कंप्यूराइजेशन के कार्यों में और गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला सहायक निबंधक सुरेंद्र पाल, राजेश चौहान, महाप्रबंधक संजय रावत, डीजीएम बीएस पुंडीर और संजीव कुमार मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed