{"_id":"677159a326f8d641090ebb3f","slug":"10-candidates-filed-nomination-for-the-post-of-president-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110379-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
Sun, 29 Dec 2024 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 29 Dec 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन रविवार को टिहरी जिले के विभिन्न निकायों में अध्यक्ष और सभासद पदों पर भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन कराए।
रविवार को जिले के 10 निकाय के लिए अध्यक्ष पद पर 10 और वार्ड सभासद पदों पर 50 नामांकन पत्र जमा हुए। नगर पालिका टिहरी नई में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय मोहन सिंह रावत, देवेंद्र नौडियाल ने नामांकन किया। सदस्यों के लिए 13 नामांकन पत्र बिके। मुनिकीरेती में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला राणा ने नामांकन किया। सभासद पदों पर 21 प्रपत्र जमा हुए।
चंबा पालिका के लिए अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बीना नेगी ने नामांकन किया और एक प्रपत्र की बिक्री और सभासद पदों पर एक जमा और 3 बिक्री हुए। देवप्रयाग में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ममता देवी, निर्दलीय रूकमणी देवी व गौरजा देवी ने नामांकन किया। वार्ड सभासद पदों पर 4 जमा और 8 बिक्री, लंबगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ। अध्यक्ष पद 2 और सभासदों के 3 नामांकन बिके।
विज्ञापन
तपोवन नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय रोशनी देवी बिष्ट ने नामांकन दाखिल और एक प्रपत्र बिका। सभासदों के लिए 5 जमा और 8 बिक्री हुए। घनसाली में अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ और 1 की बिक्री और सभासदों के लिए 8 जमा और 4 नामांकन पत्र बिके। चमियाला में सिर्फ 3 नामांकन पत्र सभासद के बिका। गजा में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय कुंवर सिंह चौहान ने नामांकन किया। सभासदों के 4 नामांकन हुए। कीर्तिनगर में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राकेश मोहन मैठाणी ने नामांकन किया। वार्ड सभासदों के लिए 7 नामांकन दाखिल हुए और 2 विक्रय हुए।