{"_id":"56fd5c904f1c1b133cf00105","slug":"swindle-stolen-the-women-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के रूप में मिले ठग, महिला को जेवर के बदले थमाए पत्थर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के रूप में मिले ठग, महिला को जेवर के बदले थमाए पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 31 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटाघर पर कथा सुनने जा रही एक महिला से कष्ट दूर करने के नाम पर साधुवेश में आए दो युवक सोने की चेन और कुंडल ठग कर ले गए। कष्ट दूर करने के नाम पर जेवर रुमाल में रखने का ड्रामा किया गया। घर पहुंचने पर रुमाल में जेवर के बजाय पत्थर मिलने पर महिला के पैरों तले की जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
शहर के राजपुर रोड निवासी दर्शनीदेवी सेमवाल (54) बुधवार दोपहर ढ़ाई बजे के करीब कथा सुनने के लिए घर से निकली थी। घंटाघर पर पोस्ट आफिस के पास सेमवाल अन्य महिला के इंतजार में खड़ी हो गई। इसी बीच साधु वेष धारण किए एक व्यक्ति ने महिला को रोक लिया।
विज्ञापन
सोने की चेन और कुंडल चुराए
कथित साधु ने कष्ट होने की बात कहते हुए महिला को अपनी जाल में फंसा लिया। इसी बीच साधु का एक साथी भी आ गया, जो उनका बखान करने लगा। महिला के कष्ट उतारने के नाम पर सोने की चेन और कुंडल उतरवाकर रुमाल में रख दिए।
विज्ञापन
महिला को झांसा दिया कि इन जेवरों को घर जाकर पानी से धोकर पहन लेना। सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। श्रद्धा भाव से महिला घर पहुंच गई। रुमाल खोला तो उसमें जेवर के बजाय पत्थर रखा हुआ था। ठगी का पता चला तो महिला काफी देर बिलखती रही। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है।