फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Star, day and good will on union

17 साल बाद नक्षत्र, वार और तिथि का दुर्लभ योग, पाइए शुभ फल

Tue, 20 Aug 2013 10:28 PM IST
अमर उजाला, नलिनी गुसांई, देहरादून
अमर उजाला, नलिनी गुसांई, देहरादून Updated Tue, 20 Aug 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
Star, day and good will on union

जन्माष्टमी पर्व पर इस बार 17 साल बाद श्रद्धालुओं को नक्षत्र, वार और तिथि के अद्भुत संयोग का शुभ फल प्राप्त होगा। इस बार इन तीनों का वही मिलन हो रहा है, जो भगवान कृष्ण के जन्म के दिन था।

विज्ञापन


ऐसे में इस बार वैष्णव और स्मार्त (गृहस्थ) एक ही दिन 28 अगस्त को पर्व मनाएंगे। उत्तराखंड विद्वत सभा के उपाध्यक्ष आचार्य भरतराम तिवारी बताते हैं कि भगवान के जन्म समय में रात्रि 12 बजे अष्टमी तिथि बुधवार एवं रोहिणी नक्षत्र का योग था।
विज्ञापन


17 साल बाद आया दुर्लभ योग
ऐसा योग अनेक वर्षो के बाद सुलभ होता है। इस बार 28 अगस्त को अष्टमी तिथि प्रात: दो बजकर 15 मिनट पर प्रारंभ होगी, जो 29 अगस्त की प्रात: चार बजकर 07 मिनट तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी नक्षत्र 28 अगस्त को दिन में 12.28 मिनट से प्रारंभ होकर 29 को मध्याह्न 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। चंद्रोदय 28 की रात्रि 11.32 मिनट पर होगा।

विष्णु लोक की प्राप्ति
जन्माष्टमी यदि रोहिणी नक्षत्र और बुधवार से संयुक्त हो तो वह जयंती नाम से जानी जाती है। बताया कि जयंती योग वाली अष्टमी का व्रत करने से विष्णु लोक की प्राप्ति होती है।


वैष्णव, स्मार्त का अलग-अलग पर्व
भाद्रपद मास के अंधकारमय कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का अर्द्धरात्रि में प्रादुर्भाव होना निराशा में आशा का संचार है। इस व्रत के विषय में दो मत हैं।

स्मार्त (गृहस्थ) लोग अर्द्धरात्रि में रहने वाली अष्टमी में उपवास करते हैं, जबकि वैष्णव (संत) उदयव्यापिनी अष्टमी में व्रत करते हैं।

क्या कहतें हैं आचार्य
ऐसा योग चार सितंबर 1996 में बना था। इस वर्ष उदयव्यापिनी अष्टमी तिथि रात्रिपर्यंत रहेगी। अर्द्धरात्रि रोहिणी में अष्टमी तिथि मिल जाए तो इसमें श्रीकृष्ण का पूजन करने से तीन जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। जयंती योग वाली जन्माष्टमी का योग कई वर्षों के बाद मिलता है। सभी धर्मग्रंथों में ऐसे दुर्लभ योग की विशेष महिमा है।
-डा. सुशांत राज, आचार्य शनिधाम मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed