{"_id":"572a355f4f1c1b51795cd565","slug":"speaker-govind-kunjwal-trapped-in-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे तक लिफ्ट में कैद रहे उत्तराखंड विस अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे तक लिफ्ट में कैद रहे उत्तराखंड विस अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोविंद कुंजवाल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक आवास में विधायक का हाल चाल लेने गए विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। हद तो यह हुई कि इस एक घंटे में फोन मिलाने और शोर मचाने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि यह लिफ्ट करीब छह माह पहले ही लगाई गई थी।
विज्ञापन
इससे नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह को फोन कर नाराजगी जाहिर की। कुंजवाल के मुताबिक मुख्य सचिव ने इस मामले में जांच का आश्वासन दिया है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के मुताबिक वे विधायक नारायण राम आर्य का हालचाल पूछने के लिए विधायक आवास गए थे।
विज्ञापन
स्पीकर के साथ पांच लोग रहे फंसे लिफ्ट में
जाते समय तो सीड़ियों का प्रयोग किया। लौटते समय लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। तभी लिफ्ट बीच में खराब हो गई। उस समय उनके साथ लिफ्ट में उनका सुरक्षा कर्मी, अल्मोड़ा डीसीबी के चेयरमैन प्रशांत भैंसोड़ा और दो अन्य कांग्रेस पदाधिकारी थे। कुल पांच लोग लिफ्ट में करीब एक घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन
इस बीच फोन से संपर्क साधने की भी कोशिश की गई और दरवाजा पीटने के साथ ही हो हल्ला भी मचाया गया। अध्यक्ष के मुताबिक इस एक घंटे के दौरान कोई नहीं पहुंचा। करीब एक घंटे के बाद कुछ युवाओं ने लिफ्ट के दरवाजे को चाबी का प्रयोग करके खोला।
विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक विधायक आवास की यह लिफ्ट छह माह पहले ही लगाई गई है। इसके बावजूद लिफ्ट का खराब होना हैरान करने वाला है।