{"_id":"570a87944f1c1bb364c810c8","slug":"smart-city-draft-final-seal-on-the-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के ड्राफ्ट पर सोमवार को लगेगी फाइनल मुहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के ड्राफ्ट पर सोमवार को लगेगी फाइनल मुहर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी के संशोधित ड्राफ्ट पर आज नगर निगम की फाइनल मुहर लगेगी। इससे पहले शहर के कुछ अन्य क्षेत्रों को भी प्रोजेक्ट में शामिल करने की कवायद होगी। निगम में चर्चा के बाद संशोधित प्रस्ताव के ड्राफ्ट पास किया जाएगा।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण के लिए देहरादून का प्रोजेक्ट आज नगर निगम में रखा जाएगा। नगर निगम के ज्यादातर पार्षद पहले ही प्रोजेक्ट पर अपनी सहमति व्यक्त कर चुके हैं। हालांकि बाद में कुछ पार्षदों ने जोन चार के साथ ही शहर के प्रमुख क्षेत्रों को भी शामिल करने की मांग की थी।
विज्ञापन
संशोधित प्रस्ताव रखा जाएगा निगम बोर्ड के सामने
इसके चलते सोमवार को पेश किए जाने वाले संशोधित प्रस्ताव में कई नए क्षेत्रों को शामिल करने की कवायद भी होगी। जानकारों के अनुसार जोन चार के अलावा दून अस्पताल, ईसी रोड, आराघर चौक, सुभाष रोड, नगर निगम, कचहरी, गांधी पार्क, पवेलियन मैदान, परेड ग्राउंड और सचिवालय क्षेत्र को भी संशोधित प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि संशोधित प्रस्ताव निगम बोर्ड के सामने रखा जाएगा। इस पर चर्चा के बाद प्रोजेक्ट पर फाइनल मुहर लगेगी।
अभी यह क्षेत्र हैं शामिल
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जोन चार में शहर बड़ा हिस्सा शामिल है। कुल 3788 एकड़ में टी स्टेट का 350 एकड़, चकराता रोड, सहारनुपर रोड और शिमला बाईपास रोड के बीच का क्षेत्र जिसमें घंटाघर, पलटन बाजार, खुड़बुड़ा, झंडा साहिब, लक्ष्मण रोड, इंदिरापुरम, जीएमएस रोड, मोहित नगर, बसंत विहार, राजेंद्र नगर, विजय पार्क, र्साइं लोक और माजरा आदि क्षेत्र शामिल हैं।