फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   sex racket kingpin arrested

हरिद्वार-देहरादून में 'परोसीं' जाती हैं यूपी की लड़कियां

Wed, 22 May 2013 12:58 AM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
sex racket kingpin arrested

हरिद्वार और देहरादून में सेक्स रैकेट संचालित करने वाली सरगना सुनीता पुलिस के हत्थे चढ़ी है। देहरादून तक इसके तार जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी सहित दूसरे प्रदेशों की लड़कियां हरिद्वार और देहरादून में ग्राहकों को पेश की जाती थी। इसके बदले वह मोटी रकम वसूलती थी।

पूछताछ में पुलिस को हरिद्वार और देहरादून के कई होटल स्वामियों के नंबर पता चले हैं। बलात्कार के आरोपी युवकों की तलाश जारी है।

सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि 15 मई को भगत सिंह चौक के पास लक्ष्मी नगर, दिल्ली की युवती के साथ एक झोपड़ी में सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी। युवती को सुनीता नाम की महिला हरिद्वार लाई थी।

पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता, उसके पति राजकुमार निवासी मुखिया गली हरिद्वार और दिल्ली की युवती का कथित पति बन कर आए युवक ललित मलिक निवासी शाहदरा, दिल्ली को मंगलवार को भगत सिंह चौक से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसएसआई कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी महिला सुनीता हरिद्वार और देहरादून में सेक्स रैकेट संचालित करती है।

रुड़की और दून में भी फैला नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक सुनीता का नेटवर्क उत्तरी हरिद्वार, सिडकुल क्षेत्र, रुड़की और देहरादून के पाश इलाकों तक फैला हुआ था। बाहर से लड़कियां बुलाकर यहां पेश की जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उन होटल स्वामियों की छानबीन में जुट गई है जिनके नाम सुनीता ने पुलिस को बताए हैं।

भोली-भाली लड़कियों को फंसाती थी
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला सुनीता मलिन और गरीब बस्तियों में रहने वाली युवतियों को फंसाती थी। उनकी मुफलिसी और गरीबी का फायदा उठाकर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में झोंक दिया जाता था।

पुलिस आरोपी महिला से पीड़ित युवतियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed