{"_id":"22826d98-e45f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"separately-know-weather-conditions-for-char-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अलग से जानेंगे चार धाम के मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अलग से जानेंगे चार धाम के मौसम का हाल
प्रवेश कुमारी
Updated Thu, 04 Jul 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारघाटी में आई आपदा और चारों धाम पर अत्यधिक बारिश, ग्लेशियर की वजह से कभी भी विपत्ति की आशंका के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चार धाम के लिए भी विशेष पूर्वानुमान जारी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन
केदारनाथ के साथ ही बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री का अलग-अलग पूर्वानुमान दिया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के मौसम का पूर्वानुमान भी अलग से जारी किया गया है। खास बात यह कि यह पूर्वानुमान बजाए 48 या 72 घंटे के पूरे सात दिन के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन
विभाग की वेबसाइट पर आने वाली नौ जुलाई तक के लिए पूर्वानुमान मौजूद है। इसमें आने वाली पांच और छह जुलाई के लिए विशेष रूप से चेतावनी जारी की गई है।
यह कहता है इस सप्ताह का पूर्वानुमान-
चार जुलाई-
आसमान पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश समेत कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना।
पांच और छह जुलाई-
आसमान बादलों से भरा रहेगा। एक-दो स्थानों बेहद भारी बारिश की आशंका, चेतावनी।
सात जुलाई-
आसमान पर बादल छाए रहेंगे। अपेक्षाकृत भारी बारिश की संभावना। कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।
आठ और नौ जुलाई-
बादल छाए रहने की संभावना। हल्की बारिश और कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना।