फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   school off from two months

घाटी के स्कूल में दो माह से लटका है सरकारी 'ताला'

Tue, 13 Aug 2013 09:28 PM IST
उत्तरकाशी/ब्यूरो
उत्तरकाशी/ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
 school off from two months

असी गंगा घाटी के स्कूलों में ताले लटके हुए हैं और बच्चे घरों में कैद व्याकुल हैं। गांव में अठखेलियां करते इन बच्चों को देखकर खुशी नहीं होती बल्कि घाटी की त्रासदी रह-रह कर याद आ जाती है।

विज्ञापन


आपका बच्चा एक दिन स्कूल न जाए तो सोचिए आप का क्या हाल होगा, लेकिन उत्तराखंड के कई हिस्से अभी भी ऐसे हैं जहां पिछले दो महीनों से बच्चों ने स्कूल का मुंह तक नहीं देखा।
विज्ञापन


स्कूलों में लटके हैं ताले
जून माह की बाढ़ के बाद से अलग-थलग पड़ी असी गंगा घाटी के स्कूल नहीं खुल पाए हैं। स्कूल बंद रहने से अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र स्कूलों में पठन-पाठन सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असी गंगा घाटी के नौ गांवों के बीच एक-एक इंटर कालेज, हाईस्कूल, चार जूनियर हाईस्कूल तथा एक दर्जन बेसिक स्कूल हैं। जून माह की बाढ़ से उत्पन्न हालात को देखते हुए प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों में 15 जुलाई तक अवकाश बढ़ा दिया था।

दो माह से अधिक का समय गुजरा
इसके बाद सभी स्कूल खोल दिए गए लेकिन अलग-थलग पड़ी असी गंगा घाटी के स्कूल आपदा के दो महीने बाद भी नहीं खुल पाए हैं। पठन-पाठन ठप होने से बच्चे घरों पर ही समय गुजार रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह रावत, भंकोली गांव के सामाजिक कार्यकर्ता भागचंद आदि ने बताया कि यह क्षेत्र पहले ही काफी पिछड़ा हुआ है और अब शिक्षा व्यवस्था चौपट होने से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बंद पड़े स्कूल शीघ्र खुलवाने की मांग की है।

सरकार को नहीं सुध
असी गंगा घाटी के सैंकडों बच्चों के भविष्य को लेकर उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार चिंतित नहीं है। अभी तक इन बच्चों के पठन पाठन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में बच्चे घरों में ही कैद हैं।


इनकी भी सुनिए
आपदा के बाद से अलग-थलग पड़े कुछ क्षेत्रों में स्कूल अभी बंद होने की शिकायतें मिल रही हैं। सभी सीआरसी से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही सभी स्कूलों में पठन-पाठन सुचारु कराने के इंतजाम किए जाएंगे।
- एसपी सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed