{"_id":"5f6650718ebc3ef4776bcb82","slug":"young-man-caught-with-smack-stabbed-knife-in-his-stomach-rudrapur-news-hld397553250","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक के साथ पकड़े गए युवक ने खुद के पेट में चाकू घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक के साथ पकड़े गए युवक ने खुद के पेट में चाकू घोंपा
विज्ञापन
रुद्रपुर में चाकू लगने से घायल आरोपी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। स्मैक के साथ पकड़े गए युवक ने पुलिस के सामने ही अपने पेट में चाकू घोंप लिया। लहूलुहान हालत में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शनिवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि रेशमबाड़ी में एक युवक संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना के बाद एसआई जीआर गोला टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा तो घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम नवाब निवासी खेड़ा बताया।
पुलिस कर्मियों के अनुसार युवक को कोतवाली लाने पर युवक ने जेब से चाकू निकालकर अपने पेट में घोंप लिया। आननफानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चाकू को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।