फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Women who played a decisive role in elections are marginalized

चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने वाली महिलाएं हासीये पर

Sun, 09 Jan 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Women who played a decisive role in elections are marginalized
जनपद की जनसंख्या में 52 प्रतिशत से अधिक भागीदारी वाली आधी आबादी की भूमिका इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुत खास होने जा रही है। दोनों विधानसभा सीट पर इस बार 97378 महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। लेकिन राज्य निर्माण के बाद से हुए बीते विस चुनावों के बाद भी महिला सुविधाओं को लेकर जिले में ठोस पहल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

केदारनाथ विस से 2002 से 12 तक हुए तीन विस चुनाव में भाजपा व कांग्रेस से महिला विधायक चुनी गई, लेकिन सुविधाएं फिर भी नसीब नहीं हो पाईं। इस बार हो रहे विस चुनाव में जिले में कुल 192722 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 97378 महिलाएं हैं। रुद्रप्रयाग विस में 51862 और केदारनाथ विस में 45516 महिला मतदाता हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो प्रसव से जुड़े 75 फीसदी मामले पीएचसी, सीएचसी से लेकर जिला चिकित्सालय से सीधे हायर सेंटर रेफर हो रहे हैं। टीकाकरण के लिए दूरस्थ गांवों की गर्भवती व धात्री महिलाओं को आज भी 6 से 8 किमी पैदल नापना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बालिका शिक्षा हाशिए पर है। जिले में दो जीजीआईसी व एक कन्या हाईस्कूल संचालित हो रहा है, जहां सुविधाओं का टोटा है। इन हालातों में कई दूरस्थ गांवों की 25 फीसदी से अधिक बालिकाएं स्कूल दूर होने के कारण हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बाद नहीं पढ़ पा रही हैं। जिले में जेएनएम/एएनएम ट्रेनिंग सेंटर घोषणा भी फलीभूत नहीं हो पाई। पूर्व क्षेपं सदस्य जीवंती देवी का कहना है कि जनप्रतिनिधियों ने कभी इस विषय को गंभीरता से लिया ही नहीं। इधर, जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या 2034 अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में बढ़े 13 हजार 360 मतदाता
जनपद के 192722 मतदाता रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विस सीट पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विस चुनाव 2017 के सापेक्ष इस बार जिले में 13360 वोटर बढ़े हैं। साथ ही रुद्रप्रयाग विस में मतदाताओं की संख्या एक लाख पार हो गई है। लगभग ढाई लाख जनसंख्या वाले रुद्रप्रयाग की जखोली, ऊखीमठ और अगस्त्यमुनि विकासखंड की 79.42 आबादी को मतदान का अधिकार मिल चुका है, जो पूरे जिले के लिए विशेष उपलब्धि है। इस बार 192722 वोटर दो विस सीटों पर अपना वोट देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed