फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Women made traditional nutritious dishes

महिलाओं ने बनाए पारंपरिक पौष्टिक व्यंजन

Sat, 25 Sep 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Women made traditional nutritious dishes
राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत बाल विकास परियोजना द्वारा सास-बहू पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर 7 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और चार बच्चों का परंपरानुसार अन्नप्राशन भी किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत पोषण माह में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा व जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मौके पर आयोजित सास-बहू पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पिंडालू के पत्तों की पैतूड़, झंगोरे की खीर, मंडुवे के आटा का हलवा समेत कई पारंपरिक पौष्टिक व्यंजन बनाए। प्रतियोगिता में कमला देवी व नीमा देवी ने प्रथम, उर्मिला देवी व संगीता देवी ने द्वितीय ओर राजेश्वरी देवी व रेनू देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सुपरवाइजर शारदा रानी, सुधा बंगवाल, हंसा ठगुन्ना, प्रमोद आर्य, चाणक्य कप्रवाण, रंजना गैरोला, दीपिका कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed