फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Women dairies will increase salary of women contract workers

महिला डेरियों ने में तैनात महिला संविदा कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women dairies will increase salary of women contract workers
रुद्रपुर। डेयरी विकास विभाग की महिला डेरियों में तैनात महिला संविदा कार्मिकों की सैलरी में दस फीसदी का इजाफा होने जा रहा है। डेयरी निदेशक ने सभी जिलों के डेयरी प्रबंधक और महिला डेरी विकास प्रबंधकों को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अगले महीने से महिला डेयरी में काम करने वाली महिलाओं को दस प्रतिशत की वृद्धि के साथ तनख्वाह मिलेगी। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए डेयरी विकास विभाग की ओर से संविदा में डेरियों में काम करने वाली महिलाओं के लिए एक नई पहल की गई है।
विज्ञापन

महिला डेयरी परियोजना के तहत वर्षों से काम करने वाले महिला लेखाकार, कंप्यूटर आपरेटर, स्टोर कीपर, प्रसार कार्यकर्ता, कार्यालय अधीक्षक, महिला इंस्ट्रक्टर, सहयोगी आदि जैसी महिलाओं की तनख्वाह में दस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि वर्तमान में 15 हजार मासिक आय कमाने वाली महिला कर्मचारियों को अगले माह 16,500 रुपये सैलरी मिलेगी। डेयरी विकास विभाग के निदेशक प्रकाश चंद्र ने जिले के सभी प्रबंधक, उपनिदेशक, सहायक निदेशकों को संविदा में कार्यरत महिला कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इधर, सहायक निदेशक बृजेश सिंह ने बताया कि संविदा में कार्यरत महिला कर्मचारियों की सैलरी में दस प्रतिशत इजाफा करने के आदेश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed