{"_id":"585d3bbf4f1c1b1864e3c418","slug":"woman-killed-bear-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले में महिला की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 23 Dec 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Bear
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारघाटी के न्यालसू-रामपुर गांव की एक महिला को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर खाई में फेंक डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को 40 वर्षीय पुष्पा देवी अपने पति रामेश्वर सिंह के साथ गांव से कुछ दूर जंगल में घास-लकड़ी लेने गई थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे दंपति घास एकत्रित कर रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छुपे भालू ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिला के पति ने डंडे से भालू पर कई प्रहार किए, लेकिन भालू ने महिला को नहीं छोड़ा। उसने महिला को लहूलुहान कर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में फेेंक दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति ने बमुश्किल अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को आवाज लगाई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खाई से महिला का शव निकाला।
विज्ञापन
महिला की पैतृक घाट पर अंत्येष्टि कर दी गई। ग्राम प्रधान विक्रम सिंह ने वन विभाग और शासन से पीड़ित परिवार को मुआवजे देने की मांग की है।