फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Will not let the future of youth be played with

युवाओं के भविष्य से नहीं होने देंगे खिलवाड़

Mon, 12 Sep 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:45 PM IST
सार

कहा कि विधानसभा व यूकेएसएसएससी भर्ती घोटालों की जांच जल्द सीबीआई को नहीं सौंपी गई तो युवा उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में दीपक असवाल, गोपाल नेगी, साहिब खान, नवीन नेगी, ऋषभ पंवार, आकाश रावत और ऋतिक असवाल आदि शामिल रहे।तिलवाड़ा में युवाओं ने रैली निकाली। रैली की अगुवाई करते हुए युवा नेता हैप्पी असवाल ने कहा कि उत्तराखंड में मनमानी नियुक्तियों का जिस तरह खुलासा हो रहा है उसे देख कर ऐसा लगता है कि प्रदेश में कोई भी पारदर्शी नियुक्ति नहीं।

विज्ञापन
Will not let the future of youth be played with

विस्तार

विधानसभा और यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले के विरोध में युवाओं ने आक्रोश रैली निकाली। युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से कराने और विधानसभा में हुई बैकडोर भर्ती के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

युवा प्रतीक बिष्ट और मोहित सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में सफेदपोशों को बचाने की कोशिश में जुटी है। कहा कि विधानसभा व यूकेएसएसएससी भर्ती घोटालों की जांच जल्द सीबीआई को नहीं सौंपी गई तो युवा उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में दीपक असवाल, गोपाल नेगी, साहिब खान, नवीन नेगी, ऋषभ पंवार, आकाश रावत और ऋतिक असवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

तिलवाड़ा में युवाओं ने रैली निकाली। रैली की अगुवाई करते हुए युवा नेता हैप्पी असवाल ने कहा कि उत्तराखंड में मनमानी नियुक्तियों का जिस तरह खुलासा हो रहा है उसे देख कर ऐसा लगता है कि प्रदेश में कोई भी पारदर्शी नियुक्ति नहीं। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी मोहित डिमरी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की। कहा कि हाल ही में अग्निवीरों की भर्ती में भर्ती करने से ज्यादा युवाओं को बाहर करने कर दिया गया। उन्होंने इस भर्ती प्रक्रिया में गलत तरीके से बाहर किए गए युवाओं को दोबारा अवसर देने की मांग की। इस मौके पर यूकेडी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत चौहान, कमलेश चमोली, नवीन चमोला, राजकुमार भारती, पंकज नेगी, ईशा असवाल, काजल, पिंकी, संतोषी कैंतुरा और साक्षी समेत भारी संख्या में युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed