{"_id":"7f922596d595687459410dda79e2a2af","slug":"will-attempt-to-increase-tea-production-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय उत्पादन बढ़ाने के लिए होंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय उत्पादन बढ़ाने के लिए होंगे प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व चाय दिवस के मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री एवं उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने जखोली विकासखंड के ललूड़ी गांव के गैर तोक में चाय नर्सरी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लिए एक-एक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला बनाने और मोबाइल वैन दिए जाने की घोषणा की। कृषि मंत्री ने नर्सरी में कार्य कर रहे मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनते हुए निस्तारण का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
जखोली में तीन दिवसीय मेले के उद्घाटन के उपरांत कैबिनेट मंत्री ललूड़ी गांव के गैर तोक पहुंचे। उन्होंने चाय बागान के मैनेजर से नर्सरी के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने चाय उत्पादन को बढ़ाने के लिए नर्सरी क्षेत्र बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू करने के निर्देश भी दिए। चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष देवेंद्र झिक्वांण ने कैबिनेट मंत्री को रुद्रप्रयाग में संचालित चाय नर्सरी के बारे में बताया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सहित अन्य ने नर्सरी में चाय के पौधों का रोपण भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ. योगंबर सिंह नेगी, मान सिंह जगवाण, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, चाय विकास बोर्ड के समन्वयक भागवत सिंह बिष्ट, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी एसस वर्मा भी उपस्थित थे।