{"_id":"6b0591cc5d314e131403dea7","slug":"cyclists-set-off-from-tilwara-for-koti-colony-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-122336-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: तिलवाड़ा से कोटी कॉलोनी के लिए रवाना हुए साइकिलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: तिलवाड़ा से कोटी कॉलोनी के लिए रवाना हुए साइकिलिस्ट
Tue, 24 Nov 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज 2026 के अगले चरण का शुभारंभ मंगलवार सुबह तिलवाड़ा से हुआ। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सुबह 7:30 बजे जीएमवीएन तिलवाड़ा से साइकिलिस्टों को फ्लैग ऑफ कर टिहरी जिले की कोटी कॉलोनी के लिए रवाना किया।
कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय मार्ग साइकिलिंग और साहसिक खेलों के लिए अनुकूल हैं। ऐसे आयोजनों से प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिताओं से पर्यटन के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है।
राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रतियोगिता का यह पांचवां संस्करण है। 658 किलोमीटर लंबी इस रेस में देश-विदेश के साइकिलिस्ट प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, तहसीलदार जगदीश नेगी, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक वीएन सिंह, संयुक्त सचिव शैलेंद्र पाठक और प्रसन्ना आदि मौजूद रहे। संवाद