फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Wife of Freedom Fighter Died

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wife of Freedom Fighter Died
राजेश्वरी देवी। - फोटो : RUDRAPUR
लालपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बैजनाथ गुप्ता की पत्नी राजेश्वरी देवी (95) का निधन हो गया। ग्राम आनंदपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैजनाथ गुप्ता का निधन कुछ वर्ष पहले हुआ था। रविवार देर रात उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी का भी निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में लोग शोक जताने उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से तहसीलदार किच्छा महेंद्र सिंह बिष्ट उनके आवास पहुंचे और शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही परिजनों को दाह संस्कार के लिए धनराशि भेंट की। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया। उनके बेटे मुन्ना लाल गुप्ता ने चिता को मुखाग्नि दी। राजेश्वरी देवी अपने पीछे पांच बेटों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। शोक जताने वालों में विधायक राजेश शुक्ला, अमरजीत कौर, उपेंद्र प्रताप तिवारी, नरेंद्र सिंह, वीरेश्वर सिंह, अरविंद सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, दिनेश सिंह, वीरेंद्र यादव, रामराज आदि थे। इधर, स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने भी उनक निधन पर शोक जताया है। शोकसभा में संगठन प्रदेश अध्यक्ष जीसी परगाई, कमलेश तिवारी, ब्रहमानंद वर्मा, नवनीत मिश्रा, डॉ. ज्योति प्रकाश, सत्येंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed