{"_id":"6ad3b99e2c3589fab109e88e","slug":"we-will-fight-from-the-streets-to-the-parliament-to-secure-justice-for-ankita-bhandari-surbhi-dwivedi-rudraprayag-news-c-5-1-drn1020-1093148-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ेंगे: सुरभि द्विवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ेंगे: सुरभि द्विवेदी
Sat, 17 Oct 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका सभागार में शनिवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आकाश कप्रवाण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सुरभि द्विवेदी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई जारी रहेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य की सरकार महिला विरोधी रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने सीबीआई जांच से संबंधित रिपोर्ट और मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण किसी राजनीतिक लाभ का मुद्दा नहीं, बल्कि न्याय और अधिकारों की लड़ाई है। युवा कांग्रेस की मांग है कि मामले में जल्द कार्रवाई हो और अंकिता को न्याय मिले। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस के व्यवहार पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए इसे चिंताजनक बताया।
विज्ञापन
इससे पहले आयोजित युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण रावत, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन कप्रवाण, युवा कांग्रेस नेता सुमित रावत सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।