फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers raised issues concerning drinking water, roads, and school buildings.

Rudraprayag News: ग्रामीणों ने उठाए पेयजल, सड़क और स्कूल भवन के मुद्दे

Sat, 17 Oct 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 17 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised issues concerning drinking water, roads, and school buildings.
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज बरसूड़ी में शनिवार को आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पेयजल कनेक्शन, सड़क निर्माण और जर्जर विद्यालय भवन सहित विभिन्न समस्याएं उठाईं। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में संबंधित विभागों ने शिकायतें सुनीं। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह ने हर घर जल योजना के तहत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम प्रधान आशीष चमोला ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरसूड़ी के पुराने भवन को ध्वस्त करने का मामला उठाया। मधु देवी ने गौरा कन्याधन योजना की धनराशि नहीं मिलने की शिकायत की, जबकि ग्राम प्रधान हरि दयाल ने स्यालखेत से पीपली पाटा तक सड़क निर्माण की मांग रखी। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित कीं। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को शिविर में मिली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि सिंह नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल गोयल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-----

दीपक बिष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed