फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Wave of mourning in the area due to demise of Semwal brothers

सेमवाल भाइयों के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

Mon, 10 May 2021 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Wave of mourning in the area due to demise of Semwal brothers
गढ़वाल मंडल विकास निगम के सेवानिवृत्त प्रबंधक व गंगा आरती समिति के संयोजक सच्चिदानंद सेमवाल व उनके छोटे भाई जयप्रकाश सेमवाल का आकस्मिक निधन हो गया। दो दिन के भीतर दोनों भाईयों की अकाल मौत से लोग स्तब्ध हैं। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सेमवाल बंधुओं के निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन

मूल रूप से पुनाड़ निवासी सच्चिदानंद सेमवाल (62) अपने छोटे भाई जयप्रकाश सेमवाल (55) की अचानक मौत से आहत हो गए थे, जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें दो दिन पूर्व श्रीनगर बेस अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां एक दिन रहने के बाद रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, जिपंअ अमरदेई शाह, पूर्व जिपंअ लक्ष्मी राणा, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, शैला रानी रावत, विजय कप्रवान, पूर्व राज्य मंत्री अशोक खत्री, प्रदीप थपलियाल, प्रदीप बगवाड़ी, श्यामलाल सुंदरियाल, गंगा आरती समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed