फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Water crisis in Gadora village due to damage to the source

स्रोत क्षतिग्रस्त होने से गड़ोरा गाव में पानी का संकट

Sat, 27 Jul 2019 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in Gadora village due to damage to the source
अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत गडोरा में बारिश के चलते जल स्रोत को भारी नुकसान हुआ है। जबकि बारिश से मलबा खेतों व पैदल रास्तों में आने से लोगों को आवाजाही करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक भरत सिंह चौधरी से मुलाकात कर बरसात में क्षतिग्रस्त हुए पेयजल स्रोत को दुरुस्त करने की मांग की। भाजपा के कार्यकर्ता दीपक रावत ने कहा कि बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से गडोरा गांव का पानी का स्रोत क्षतिग्रस्त होने से गांव में पानी का संकट हो गया है। इसके अलावा इस क्षेत्र का मलबा पैदल रास्तों व ग्रामीणों के खेतों तक पहुंच गया है। जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक से पेयजल स्रोत पर जल्द सुधारीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed