{"_id":"6ab3c174d331163fae01b19b","slug":"youth-should-prepare-for-recruitment-with-discipline-and-self-confidence-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121140-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ भर्ती की तैयारी करें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ भर्ती की तैयारी करें युवा
Wed, 23 Sep 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो
अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं और पूर्व सैनिकों का मिलन समारोह हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। जवाहरनगर स्थित यूथ फाउंडेशन कैंप अल्फा में बुधवार को अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं और पूर्व सैनिकों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। कर्नल अजय कोठियाल ने युवाओं से भर्ती प्रक्रिया में पूरी रणनीति, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ शामिल होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भर्ती के दौरान कैडेट यूथ फाउंडेशन की टी-शर्ट पहनकर अनुशासन और एकजुटता का परिचय दें। उन्होंने अग्निवीर योजना और सेवा अवधि पूरी होने के बाद रोजगार से जुड़े विषयों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से अग्निवीरों के सेना से जाने के बाद रोजगार के लिए विशेष सेल गठित किया गया है। अर्द्धसैनिक बलों समेत राज्य के वर्दीधारी विभागों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में कर्नल विनोद नेगी, शीतल सिंह नेगी, कैप्टन हरि सिंह, विनोद सिंह बासकंडी, मदन सिंह नेगी, यूथ फाउंडेशन के इंस्ट्रक्टर कुलदीप कुर्मांचली आदि मौजूद रहे।