फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers raised issues in Gadmil and Kimana.

Rudraprayag News: गडमिल और किमाणा में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं

Wed, 23 Sep 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 23 Sep 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised issues in Gadmil and Kimana.
फोटो ----
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत अगस्त्यमुनि ब्लॉक की ग्राम पंचायत गडमिल और ऊखीमठ ब्लॉक की ग्राम पंचायत किमाणा में ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, शिक्षा, खेल मैदान, सोलर लाइट, जंगली जानवरों से सुरक्षा समेत विभिन्न समस्याएं बताईं। अधिकारियों ने समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गडमिल में कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता योगेश चंद्र कोटियाल ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल लाइन टूटने से उत्पन्न समस्या और जंगली जानवरों से संबंधित समस्याएं रखीं। वहीं किमाणा में जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पेयजल लाइनों की मरम्मत, सारी करोखी, पैंज और किमाणा पेयजल योजनाओं में शेष कनेक्शन पूरे करने, मुख्य स्रोत पर पेयजल चैंबर बनाने तथा देवरियाताल-किलपुड़ा पेयजल योजना में दूषित पानी की समस्या आदि की मांग उठाई। कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नशा मुक्ति की भी शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed