फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers' told their problems to Additional Principal Secretary

अपर प्रमुख सचिव को बताई ग्रामीणों की समस्याएं

Wed, 01 Sep 2021 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Villagers' told their problems to Additional Principal Secretary
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने ग्राम्य विकास विभाग के अपर प्रमुख सचिव से भेंटकर रुद्रप्रयाग की समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि जखोली ब्लॉक में पंचायत मंत्री व ग्राम्य विकास विभाग के विकास मंत्री समेत अन्य कर्मचारी केंद्रों में नहीं बैठ रहे हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैै। उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

देहरादून सचिवालय में अपर प्रमुख मनीषा पंवार से भेंट करते हुए उनियाल ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व क्षेत्र का भ्रमण किया था। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि जखोली ब्लॉक की अधिकांश ग्राम पंचायतों में पंचायत मंत्री व विकास मंत्री नहीं हैं। विभाग की ओर से जिन अन्य कर्मचारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे तिलवाड़ा या रुद्रप्रयाग में निवास करते हैं। ऐसे में जरूरतमंद ग्रामीणों को अपने संबंधित कार्यों के लिए तिलवाड़ा व रुद्रप्रयाग की दौड़ लगानी पड़ रही है। खंड विकास अधिकारी को भी मामले की जानकारी दी गई लेकिन वे भी संतोष जवाब नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed