{"_id":"69cbea253d5613fc440bc058","slug":"villagers-protest-delay-in-reconstruction-work-halted-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117662-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पुनर्निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पुनर्निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, काम रोका
Tue, 31 Mar 2026 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 31 Mar 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। घोलतीर-मरोड़ा क्षेत्र में रेलवे टनल निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी भवन के पुनर्निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने विरोध जताया और प्रदर्शन कर टनल निर्माण कार्य रुकवा दिया।
चार साल बाद भी भवन निर्माण शुरू न होने से क्षेत्र वासियों में नाराजगी है। रेलवे श्रमिक हित संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील रावत ने कहा कि टनल के लिए किए गए विस्फोट से स्कूल और आंगनबाड़ी को नुकसान पहुंचा था। उस समय अस्थायी टिनशेड बनाकर व्यवस्था की गई और पक्का भवन बनाने का आश्वासन दिया था। मगर इसका काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि स्कूल निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद काम लंबित है। साथ ही पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इधर, सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी व आरवीएनएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण जल्द निर्माण की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद उपजिलाधिकारी एसएस सैनी ने 10 दिन में निर्माण कार्य शुरू कराने का लिखित आश्वासन दिया। लिखित आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन स्थगित किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा।