फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers begin sit-in protest at Ukhimath Tehsil.

Rudraprayag News: ग्रामीणों का ऊखीमठ तहसील में धरना शुरू

Sun, 06 Sep 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 06 Sep 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Villagers begin sit-in protest at Ukhimath Tehsil.
फाेटो----------
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। 28 अगस्त को ऊखीमठ में हुए सड़क हादसे में डॉ. कैलाश पुष्पवाण की मौत के मामले में आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग के लिए ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घटना के नौ दिन बाद भी पुलिस फरार चालक को नहीं पकड़ पाई है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने ऊखीमठ नगर को जोड़ने वाली सड़कों की खस्ताहाल स्थिति और अस्पताल के उच्चीकरण की मांग पर कोई कार्रवाई न होने पर भी गहरा रोष जताया। धरना देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान, प्रमोद राणा, आशीष पुष्पवाण, शक्ति सिंह, रजनी देवी, सुलेखा त्रिवेदी, दलबीर रावत, विनोद नेगी, अनिल त्रिवेदी, धर्मेंद्र पुष्पवाण और राजकिशोर त्रिवेदी आदि बैठे।
विज्ञापन


------------
फरार चल रहा वाहन चालक गिरफ्तार, भेजा जेल
रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ में डॉ. कैलाश पुष्पवाण के वाहन को टक्कर मारकर फरार हुए आरोपी चालक प्रदीप सिंह सेमवाल ग्राम त्यूड़ी थाना गुप्तकाशी रुद्रप्रयाग को पुलिस ने सिरोहबगड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर दिया। आरोपी के खिलाफ ऊखीमठ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी वाहन को टक्कर मारकर फरार हो गया था जिसमें डाॅ. कैलाश की मौत हो गई थी। आरोपी आठ दिन से फरार था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि पांच सितंबर की देर रात को आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से एक चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed