फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Uttarakhand Kranti Dal gears up for Mission-2022

मिशन-2022 के लिए उत्तराखंड क्रांतिदल ने कसी कमर

Wed, 01 Sep 2021 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Kranti Dal gears up for Mission-2022
उत्तराखंड क्रांतिदल ने मिशन-2022 के लिए कमर कस ली है। इसके लिए जखोली ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए अन्य पदों पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उनका कहना है कि भाजपा और कांग्रेस की कथनी-करनी से आम जनता को रूबरू कराएगी।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल की अध्यक्षता में मयाली में आयोजित ब्लॉक सम्मेलन में मिशन-2022 में जीत का संकल्प लिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र चमोली ने कहा कि उक्रांद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आमजन से संपर्क करना होगा। कार्यकारी अध्यक्ष बीएस चौधरी, उपाध्यक्ष भगत सिंह चौहान ने कहा कि पहाड़ को बचाने के लिए पार्टी को मजबूत करना होगा। प्रदेश युवा महासचिव सुबोध नौटियाल के संचालन में हुए सम्मेलन में सूरत झिक्वांण, राय सिंह रावत, सीमा चौहान, सरला खंडूडी, दिनेश बत्र्वाल, प्रेम प्रकाश कोठारी ने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। सम्मेलन में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए कमल रावत को अध्यक्ष, सूर्या नेगी, रमेश पंवार, करण रावत और जयवास भट्ट को महामंत्री, विजेंद्र ममगाईं, विशन सिंह, दिनेश राणा, अरुण पंवार, मंगत खत्री, जगदीश गोदियाल को उपाध्यक्ष, मुकेश बिष्ट को कोषाध्यक्ष, देवानंद भट्ट, मुंशी राणा, कुलदीप कैंतुरा, पंकज दुमागा, गौतम जोशी को संगठन मंत्री चुना गया। ब्लॉक किसान प्रकोष्ठ, आईटी प्रकोष्ठ, महिला मोर्चा में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर एकजुट कार्य करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed