फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Unity march held in Agastyamuni

Rudraprayag News: अगस्त्यमुनि में निकाला यूनिटी मार्च

Sun, 09 Nov 2025 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 09 Nov 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Unity march held in Agastyamuni
रुद्रप्रयाग। राज्य स्थापना की रजत जयंती एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अगस्त्यमुनि में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च महाविद्यालय अगस्त्यमुनि से शुरू होकर खेल मैदान तक निकाला गया जिसमें छात्र-छात्राओं, महिला मंगल दलों, युवा मंगल दलों एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महिला एवं युवा मंगल दल के सदस्यों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यूनिटी मार्च न केवल राज्य स्थापना की गौरवशाली यात्रा का स्मरण है बल्कि यह उन आंदोलनकारियों के त्याग और संघर्ष को नमन करने का अवसर भी है जिन्होंने राज्य के निर्माण में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी, माय भारत के उपनिदेशक राहुल डबराल कार्तिकस्वामी मंदिर समिति अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed