{"_id":"6adb5daed42abdde0c09004c","slug":"if-we-come-to-power-the-swearing-in-ceremony-and-the-final-term-will-both-take-place-in-gairsain-godiyal-rudraprayag-news-c-48-1-kpg1001-127459-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता में आए तो गैरसैंण में ही होगा शपथ ग्रहण और अंतिम कार्यकाल : गोदियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता में आए तो गैरसैंण में ही होगा शपथ ग्रहण और अंतिम कार्यकाल : गोदियाल
Fri, 23 Oct 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग और गौचर पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/गौचर। जनता का साथ मिला और कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो शपथ ग्रहण से लेकर अंतिम कार्यकाल गैरसैंण में ही आयोजित करेगी। प्रदेश में रोजगार की संभावनाएं तराशी जाएंगी। अंकिता भंडारी मामले में छोटे लोगों को सजा दी जा रही है जबकि बड़े लोगों को राज्यपाल बनाकर इनाम दिया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से लोगों को सरकार की विफलताओं को बताया जाएगा। यह बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने न्याय यात्रा के दौरान कहीं।
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आयोजित न्याय यात्रा शुक्रवार को कर्णप्रयाग और गौचर पहुंची। इस दौरान सब्जी मंडी से मुख्य बाजार तक रैली निकाली गई। मुख्य बाजार में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड का शासक वर्ग शोषक वर्ग बन गया है। सरकार चुनावों में कांग्रेस के जीते हुए प्रत्याशियों को किसी न किसी बहाने से अपने पाले में कर देती है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में वापसी करती है तो गैरसैंण को स्थायी राजधानी और प्रदेश में रोजगार देने का काम करेगी। एपस्टीन फाइल में सत्ता के बड़े-बड़े नेताओं का नाम आ रहा है। शराब का कारोबार जमकर हो रहा है। अब जनता जाग चुकी है जिसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी। इस मौके पर विधायक लखपत सिंह बुटोला, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, नगर अध्यक्ष महेश खंडूडी, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम मिंगवाल, छात्र संघ अध्यक्ष सुनील रावत, अंशी देवी, संदीप पटवाल, पुष्कर रावत आदि मौजूद रहे।
जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सरकार
रुद्रप्रयाग। अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने, कथित वोट चोरी और अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस की न्याय यात्रा दूसरे दिन रुद्रप्रयाग पहुंची। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश और केंद्र सरकार जनहित के मुद्दों पर जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही हैं। हनुमान मंदिर स्थित चौराह पर हुए कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है। यह जनसैलाब सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता के आक्रोश को दर्शाता है। अंकिता भंडारी के परिजनों को जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश बना रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता सरकार की नीतियों से नाराज है। यात्रा में केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, प्रतापनगर विधायक प्रीतम सिंह नेगी, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद