{"_id":"5fe5f30b8ebc3e3ba10d3e25","slug":"ukrand-in-preparation-for-mission-2022-rudrapryag-news-drn3657071178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022 की तैयारी में जुटी उक्रांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022 की तैयारी में जुटी उक्रांद
विज्ञापन
उक्रांद ने मिशन 2022 की तैयारियों को लेकर कमर कस दी है। पार्टी जनसमस्याओं को मुद्दा बनाकर भाजपा व कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करेगी। पार्टीजनों ने ऑलवेदर रोड परियोजना और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के प्रभावितों को त्वरित मुआवजा देने के साथ योग्यतानुसार रोजगार की मांग भी की गई।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ऑलवेदर रोड परियोजना से प्रभावित हुए काश्तकारों, भवन स्वामियों व व्यापारियों को मुआवजा समय पर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बदरीनाथ व गौरीकुंड हाईवे के चौड़ीकरण में बरती जा रही अनियमितता की जांच और रेलवे परियोजना में योग्यातानुसार रोजगार की मांग भी की। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से देहरादून में रेाजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लोगों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने को कहा। बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष राय सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय सचिव गजपाल रावत, मुकेश डोभाल, सुबोध नौटियाल, केएस पुंडीर, सूरत झिक्वांण, बीबी ममगाईं, मोहित डिमरी, दर्शन सिंह राणा, प्रवीन आदि मौजूद थे।
संवाद