{"_id":"6aca2e678b84fb63960a958e","slug":"ukhimath-health-centre-upgraded-to-chc-with-the-creation-of-13-posts-government-order-issued-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121510-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: 13 पदों के सृजन के साथ सीएचसी बना ऊखीमठ स्वास्थ्य केंद्र, शासनादेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: 13 पदों के सृजन के साथ सीएचसी बना ऊखीमठ स्वास्थ्य केंद्र, शासनादेश जारी
Sat, 10 Oct 2026 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का जताया आभार
ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ को 13 पदों के सृजन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत करने का शासनादेश जारी हो गया है। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर प्रधान संगठन, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए राज्य सरकार और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का आभार व्यक्त किया है।
शासनादेश के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के तहत चिकित्सा अधीक्षक, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट व अन्य विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, चिकित्सा अधिकारी और दंत चिकित्सक सहित पैरामेडिकल एवं प्रशासनिक स्टाफ के पदों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि शासनादेश जारी होने के बाद सीएचसी के मानकों के अनुरूप आवश्यक उपकरणों एवं सामग्री की सूची तैयार की जा रही है। साथ ही चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के लिए आवास की व्यवस्था करने की मांग निदेशालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, प्रधान संगठन के संरक्षक मनवर नेगी, महामंत्री मदन भट्ट, उपाध्यक्ष विनोद नेगी, महेंद्र सेमवाल, जिला संगठन सदस्य अनीता देवी और सरिता देवी ने कहा कि विधायक आशा नौटियाल के प्रयासों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। शासनादेश जारी होने के बाद शनिवार को विधायक आवास पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुलेखा त्रिवेदी, विशाम्बरी देवी, नीमा देवी, सभासद बलवीर पंवार, मधुगंगा ग्रुप के चेयरमैन कुशाल सिंह नेगी, दर्शनी पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दलवीर नेगी, किरन शुक्ला, जगदीश लाल, शिक्षाविद् भूपेंद्र राणा, प्रताप धर्म्वाण, योगेंद्र राणा, शिव सिंह पंवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एक माह में डॉक्टरों की तैनाती नहीं तो फिर शुरू होगा आंदोलन
ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत करने और पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती की मांग को लेकर तहसील परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को 27वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र रावत एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल गोयल धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों को उच्चीकरण संबंधी शासनादेश सौंपते हुए आंदोलन समाप्त करने को कहा। व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट व आंदोलनकारियों ने रविवार को इसे स्थगित करने का भरोसा दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। संवाद