{"_id":"6aca3de1a0ea6ae9ba04e031","slug":"rudraprayag-wins-six-medals-in-state-level-yoga-and-kabaddi-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121514-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: राज्य स्तरीय योग और कबड्डी में रुद्रप्रयाग ने जीते छह पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: राज्य स्तरीय योग और कबड्डी में रुद्रप्रयाग ने जीते छह पदक
Sat, 10 Oct 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में रुद्रप्रयाग के खिलाड़ियों ने जनपद का मान बढ़ाया है। योग प्रतियोगिता में बालिकाओं ने एक रजत सहित चार कांस्य पदक जीते, जबकि कबड्डी में बालक वर्ग की टीमों ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।
अल्मोड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रियंजलि ने अंडर-19 बालिका वर्ग के ट्रेडिशनल योग में रजत पदक जीता। खुशी ने अंडर-17 ट्रेडिशनल योग और दीपशिखा ने अंडर-14 आर्टिस्टिक सिंगल योग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, खुशी और प्राची की जोड़ी ने अंडर-17 रिदमिक पेयर योग में कांस्य पदक जीता है।
वहीं, टिहरी जनपद के पूर्णानंद इंटर कॉलेज, ऋषिकेश में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग की अंडर-14 बालक टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता, जबकि अंडर-19 टीम तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
जिला खेल समन्वयक शिव सिंह नेगी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई और इसका श्रेय प्रशिक्षक नीलम पुरी बिष्ट को दिया।