फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ufrai Devi's life consecration

ऊफराई देवी की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 28 Mar 2022 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Ufrai Devi's life consecration
जखोली के ऊफराई मंदिर में की गई मूर्ति स्थापना। - फोटो : RUDRAPRYAG
भरदार क्षेत्र के दरमोला गांव में उफराई देवी मंदिर में वैदिक पूजा-अर्चना के साथ मां भगवती की मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर भजन-कीर्तन के साथ देवी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को दरमोला, जवाड़ी, रौंठिया, स्वीली, सेम, डुंग्री, तरवाड़ी, कोटली सहित आठ गांवों के ग्रामीण उफराई देवी मंदिर में शामिल हुए। यहां पर पंचांग पूजा, गणेश पूजा, भद्र पूजा के साथ सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। इससे पूर्व ढोल-दमाऊं की थाप पर ग्रामीण पत्थर से बनी ढाई फीट चौड़ी व तीन फीट ऊंची देवी मूर्ति को दरमोला लाए। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रकाश कप्रवाण, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, देवराज सिंधवाल, देव सिंह रावत, नागेंद्र कप्रवाण, जसपाल पंवार, मंगल सिंह, पुजारी योगेश डिमरी, वेदप्रकाश डिमरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed