फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two Arrested With Illegal Weapons

लग्जरी कार में अवैध असलहे लेकर दिल्ली जा रहे दो युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two Arrested With Illegal Weapons
रुद्रपुर में अवैध असलहों के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कार में अवैध असलहे लेकर दिल्ली जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार से पुलिस ने 315 बोर के दो और 12 बोर का एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। आरोपियों के मुताबिक वे दिल्ली में अपने रिश्तेदार को असलहे देने जा रहे थे।
विज्ञापन

रविवार की रात कोतवाली पुलिस पुरानी चौकी रम्पुरा में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार किच्छा से रुद्रपुर आ रही थी। पुलिस टीम को देखकर चालक कार मोड़कर भाग गया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ उसमें सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम ऋषि शर्मा निवासी प्रीत विहार रुद्रपुर और ब्रिजेश दिवाकर निवासी रम्पुरा रुद्रपुर बताया। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि युवकों ने असलहों को यूपी से मंगाने की बात कही। पुलिस टीम में एसएसआई भुवन चंद्र जोशी, विपिन जोशी, रंपुरा चौकी इंचार्ज केजी मठपाल, कांस्टेबल शंकर लाल, विमल कुमार, महेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामपुर और बरेली से पहुंच रही अवैध असलहों की खैप
रुद्रपुर। तराई में अवैध असलहों की कालाबाजारी लंबे समय से होती आ रही है। अधिकांश लोग शौक के लिए अवैध तमंचों का इस्तेमाल करते हैं। वर्ष 2019 में पुलिस ने जिले में 341 लोगों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि 120 लोग अब तक जिले में पकड़े जा चुके हैं। लॉकडाउन से अब तक 30 से अधिक लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में अधिकांश लोगों ने रामपुर और बरेली के युवकों से असलहा लेने की बात कही है। असलहों के सप्लायरों के नाम उजागर होने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed