फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two and a half km motorway could not be built in seven years

सात वर्ष में नहीं बन सका ढाई किमी मोटर मार्ग

Sat, 04 Dec 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Two and a half km motorway could not be built in seven years
बच्छणस्यूं पट्टी के नौखू, नौना व दानकोट गांव के लिए एक दशक पूर्व स्वीकृत ढाई किमी मोटर मार्ग का निर्माण सात वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। साथ ही निर्माणाधीन मार्ग पर नौखू के समीप भूस्खलन से खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल-खिर्सू मोटर मार्ग को भी नुकसान हो रहा है। यहां वाहन और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना है।
विज्ञापन

वर्ष 2010-11 में जिला योजना में ढाई किमी नौखू-नौना-दानकोट मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग ने वर्ष 2014 में खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल-खिर्सू मोटर मार्ग पर जीआईसी पित्रधार के समीप से मार्ग का निर्माण शुरू किया, लेकिन सात वर्ष बीत जाने के बाद भी ढाई किमी मार्ग का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अभी तक निर्मित करीब दो किमी सड़क भी देखरेख के अभाव में जहां खस्ताहाल हो गई है। वहीं, नौखू के समीप निर्माणाधीन मार्ग पर भूस्खलन जोन बन गया है, जिससे बच्छणस्यूं की लाइफ लाइन खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल-खिर्सू मार्ग तक मलबा पहुंच रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य शूरवीर सिंह कंडारी, ग्राम प्रधान देवेश्वरी रौथाण, अमर सिंह रावत, सुनील सिंह रावत, पूर्व ग्राम प्रधान भूपति सिंह रौथाण, जयवीर रौथाण, धीरेंद्र सिंह रौथाण, अजय सिंह रौथाण का कहना है कि लोनिवि को कई बार स्थिति से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद न तो नौखू-दानकोट मार्ग का निर्माण पूरा किया जा रहा है और न निचली सड़क की सुरक्षा के इंतजाम हो रहे हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि विभाग को दो किमी मार्ग की स्वीकृति मिली थी, जिसका कार्य पूरा हो चुका है। दानकोट तक सड़क पहुंचाने के लिए 800 मीटर स्वीकृति की जरूरत है, जिसके संबंध में विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed