{"_id":"6ab518dacb413fe32a069a0c","slug":"a-special-cleanliness-drive-was-conducted-at-the-gulabrai-sports-ground-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121172-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: गुलाबराय खेल मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: गुलाबराय खेल मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान
Thu, 24 Sep 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद की ओर से वार्ड नंबर सात के गुलाबराय खेल मैदान में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मैदान और आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। वहीं युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कूड़े को अलग-अलग एकत्र करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और कूड़े का उचित निस्तारण करने की अपील की। संवाद