{"_id":"5f2465898ebc3e9fee66bdb6","slug":"truck-going-from-rudrapur-to-punjab-with-peas-overturned-cleaner-killed-rudrapur-news-hld391818318","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर से मटर लेकर पंजाब जा रहा ट्रक पलटा, क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर से मटर लेकर पंजाब जा रहा ट्रक पलटा, क्लीनर की मौत
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती घायल ट्रक चालक।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मटर लेकर पंजाब जा रहा ट्रक गदरपुर के पास एक वाहन को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जसतनापुर जिला महौली पंजाब निवासी ट्रक चालक सोमनाथ और वहीं के क्लीनर नरेश कुमार बृहस्पतिवार को रुद्रपुर पहुंचे थे। देर शाम दोनों ट्रक में मटर लेकर पंजाब के लिए रवाना हुए। गदरपुर पहुंचते ही सामने से एक वाहन आ गया। वाहन को पास देने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में ट्रक में सवार क्लीनर नरेश कुमार (32) पुत्र बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक सोमनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए चालक की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।

मृतक नरेश कुमार की फाइल फोटो।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन