फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Treatment of the Sirobagar landslide zone begins.

Rudraprayag News: सिरोबगड़ भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट शुरू

Fri, 11 Sep 2026 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 11 Sep 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Treatment of the Sirobagar landslide zone begins.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट का कार्य शुरू हो गया है। करीब 60 वर्षों से भूस्खलन की समस्या से प्रभावित इस क्षेत्र के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सुरक्षात्मक एवं स्थिरीकरण कार्य किए जाएंगे। कार्य को नवंबर 2027 तक पूर्ण करने की समयसीमा निर्धारित की गई है।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर स्थित सिरोहबगड़ क्षेत्र लंबे समय से भूस्खलन की समस्या के कारण यातायात के लिए संवेदनशील बना हुआ है। बरसात के दौरान यहां भूस्खलन होने से मार्ग बाधित होने के साथ ही स्थानीय लोगों, चारधाम यात्रियों एवं अन्य यात्रियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के स्थायी ट्रीटमेंट का कार्य शुरू होने से इस समस्या का समाधान होगा। प्रस्तावित ट्रीटमेंट कार्य के तहत क्षेत्र में स्थायी कार्य किया जाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed