फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Traders will be raised from the sum

व्यापारियों से जुटाई जाएगी सहायता राशि

Sun, 29 Nov 2015 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 29 Nov 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
नगर में अब प्रत्येक व्यापारी से प्रतिमाह पचास रुपये मासिक शुल्क लिया जाएगा। इसका प्रयोग नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किसी प्रकार के हादसे से प्रभावित व्यापारिक प्रतिष्ठान के व्यापारी को सहायता राशि देने के रूप में किया जाएगा।
विज्ञापन


यह निर्णय नव निर्वाचित नगर उद्योग व्यापार मंडल की प्रथम मासिक बैठक में लिया गया।   नगर उद्योग व्यापार मंडल की प्रथम मासिक बैठक अध्यक्ष अंकुर खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए नगर क्षेत्र के सभी व्यापारियों का परिचय पत्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जल्द ही नगर में व्यापार मंडल का कार्यालय खोला जाएगा। इससे व्यापारियों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े। बताया गया कि मासिक शुल्क लेने हेतु महामंत्री व कोषाध्यक्ष स्वयं व्यापारियों के प्रतिष्ठान में जाएंगे।

बैठक में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की।

इस मौके पर निर्णय लिया गया कि गुलाबराय मैदान में हेलीपैड का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। यदि ऐसा किया जाता है तो व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन संयुक्त रूप से आंदोलन शुरू करेगा।



बैठक में महामंत्री बलवीर नेगी, कोषाध्यक्ष राजीव सेठी, मंदाकिनी जीप टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष बीएस कपरवान, सचिव अजित सिंह राणा, दीपक, गौरव काला, विकास डिमरी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed