फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Administered an oath of national unity, integrity, and security.

Rudraprayag News: राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई

Sat, 31 Oct 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 31 Oct 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Administered an oath of national unity, integrity, and security.
फोटो
विज्ञापन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ आयोजन
डीएम विशाल मिश्रा और आईजी बरिंदरजीत सिंह ने दिलाई शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिला कार्यालय में हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित एकता परेड में पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय एवं प्रोविजनिंग एंड मॉडर्नाइजेशन बरिंदरजीत सिंह ने पुलिस बल को शपथ दिलाई। इस दौरान विशिष्ट कार्यों के लिए तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
पुलिस लाइन में आयोजित परेड के दौरान आरक्षी पंकज नेगी और आरक्षी अशोक को पुलिस महानिदेशक डिस्क सिल्वर तथा आरक्षी दीपक नौटियाल को पुलिस महानिदेशक प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। आईजी बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता सामाजिक सद्भाव, आपसी विश्वास और संवैधानिक मूल्यों के सम्मान से भी मजबूत होती है। उन्होंने साइबर अपराध, आतंकवाद और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं को राष्ट्रीय एकता के सामने उभरती चुनौतियां बताते हुए सतर्क रहने का आह्वान किया। परेड के बाद पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पुलिस सम्मेलन में आईजी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके उचित निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रन फॉर यूनिटी रैली का शुभारंभ
रुद्रप्रयाग। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि से रन फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। करीब तीन किलोमीटर की दौड़ में खिलाड़ियों, युवाओं, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। रैली अगस्त्यमुनि स्टेडियम से शुरू होकर विजयनगर पहुंची और वहां से वापस स्टेडियम पहुंची। विधायक ने लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। वहीं जनपद के तीनों ब्लॉकों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। केदारनाथ धाम में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के जवानों और सफाई कर्मियों ने भी राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed