{"_id":"6ae5e2fd4c19a5a86f065d47","slug":"chc-ukhimath-and-district-hospital-rudraprayag-get-physicians-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121913-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सीएचसी ऊखीमठ और जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग को मिले फिजिशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सीएचसी ऊखीमठ और जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग को मिले फिजिशियन
Sat, 31 Oct 2026 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो
जिला अस्पताल और शंकराचार्य अस्पताल में बनेगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राहत की खबर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊखीमठ में दो नवंबर से फिजिशियन के रूप में डॉ. किरण रावत सेवाएं देंगी। इससे अस्पताल में लंबे समय से बनी फिजिशियन की कमी दूर होगी। वहीं जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भी दो नवंबर से डॉ. दीपशिखा कंडारी फिजिशियन के रूप में अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। डॉ. दीपशिखा कंडारी की तैनाती के बाद जिला अस्पताल में फिजिशियन की संख्या दो हो जाएगी। वर्तमान में यहां डॉ. महेश जोशी फिजिशियन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
वहीं जिला चिकित्सालय में दो फिजिशियन उपलब्ध होने के बाद जिला अस्पताल और शंकराचार्य अस्पताल में चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए वैकल्पिक ड्यूटी व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके तहत डॉ. महेश जोशी तीन दिन शंकराचार्य अस्पताल में और डॉ. दीपशिखा कंडारी तीन दिन जिला अस्पताल में सेवाएं देंगी। इसके अलावा शंकराचार्य अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सीएमएस डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इन व्यवस्थाओं से जिला अस्पताल और उसकी इकाई शंकराचार्य अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
जिला अस्पताल में सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े
रुद्रप्रयाग। मौसम में बदलाव के साथ जिला अस्पताल में इन दिनों सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन की ओपीडी करीब 140 आ रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को गर्म पानी पीने, ठंड से बचने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की सलाह दी। डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह पर ही उपचार करें।