{"_id":"6ae5df15333d1efeb306522d","slug":"ensure-regular-monitoring-of-stp-operations-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121908-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: एसटीपी के संचालन की नियमित हो निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: एसटीपी के संचालन की नियमित हो निगरानी
Sat, 31 Oct 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में निर्माणाधीन एसटीपी की हुई समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत संचालित और निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की प्रगति और संचालन की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने सभी एसटीपी का पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालन करने और हर माह बिजली खपत का विवरण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि एसटीपी के संचालन की नियमित निगरानी की जाए।
जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक एसटीपी के मासिक बिजली बिल, कुल खपत और प्रति यूनिट लागत का ब्योरा उपलब्ध कराया जाए। बैठक में गौरीकुंड में 200 केएलडी, तिलवाड़ा में 100 केएलडी और सोनप्रयाग में छह केएलडी क्षमता के एसटीपी सहित सीतापुर और सोनप्रयाग में सुलभ शौचालयों के लिए प्रस्तावित एसटीपी व शौचालय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा करने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा केदारनाथ धाम स्थित एसटीपी के हस्तांतरण और उसके प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता मीनल गुलाटी, पेयजल निगम श्रीनगर की सहायक अभियंता शीतल सिंह और एपीई नितिन जोशी आदि मौजूद रहे।