{"_id":"6ae5de435d14e3b5b00e4f6a","slug":"child-safety-is-a-collective-responsibility-district-judge-neena-agarwal-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121910-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : जिला जज नीना अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : जिला जज नीना अग्रवाल
Sat, 31 Oct 2026 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो
एसजीआरआर में सुरक्षित बचपन अभियान का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए संचालित सुरक्षित बचपन अभियान का शनिवार को समापन हो गया। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तिलणी में आयोजित विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श, साइबर अपराध और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष नीना अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण देना परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने की अपील की। प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने कहा कि यह अभियान बच्चों को भयमुक्त और सम्मानजनक बचपन देने की विधिक एवं सामाजिक पहल है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने अपराध की सूचना समय पर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के महत्व को बताया। न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार ने किशोर न्याय बोर्ड की भूमिका की जानकारी दी। सहायक अभियोजन अधिकारी रश्मि पाण्डेय ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों को समझाया। वहीं थानाध्यक्ष साइबर क्राइम मनोज नेगी ने साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए। कार्यक्रम में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, प्रभागीय वनाधिकारी विनीत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीएस मलेथा, वन विभाग के रेंजर संजय कुमार, बाल कल्याण समिति की सदस्य पूजा त्रिवेदी, पैनल अधिवक्ता महावीर सिंह बुटोला, प्रधानाचार्य राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।