फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tilu Rauteli won the house by scoring 84 marks.

Rudraprayag News: 84 अंक हासिल कर तीलू रौतेली सदन जीता

Thu, 21 Nov 2024 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 21 Nov 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Tilu Rauteli won the house by scoring 84 marks.
जीआईसी गुप्तकाशी में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया जिसमें छह सदन के खिलाड़ियों ने 42 खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। खेलों का आयोजन तीन श्रेणियों जूनियर, सब जूनियर व सीनियर वर्ग के तहत किया गया। तीलू रौतेली सदन ने प्रतियोगिता में 84 अंक अर्जित कर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि सुमित्रानंदन पंत सदन 78 अंकों के साथ द्वितीय रहा।

विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का उद्घाटन चमोली जिला शाखा प्रबंधक सूरज ने किया। उन्होंने कहा कि खेल, अनुशासन और संयम सिखाते हैं। खेलों से शारीरिक ऊर्जा के साथ बौद्धिक विकास भी होता है। प्रधानाचार्य सुबोध सेमवाल ने कहा कि वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन पहली बार किया गया है। खेल प्रभारी अनिल बिष्ट ने बताया कि इस दो दिवसीय खेल में 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़ के साथ ही लंबीकूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, बोरा दौड़, स्पून रेस, थ्री लैग दौड़, बैडमिंटन आदि स्पर्धाएं हुईं। प्रतियोगिता में शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बैडमिंटन स्पर्धा भी हुई जिसमें सौरभ नेगी व अनिल भट्ट की जोड़ी विजयी रही। इस मौके पर सुदीन सिद्दीकी, रमेश सती, दिगंबर नेगी, राधा देवी, रीना चौहान और तीर्थप्रसाद सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed