{"_id":"5dcd881e8ebc3e54921f4cb4","slug":"three-months-old-daughter-and-mother-died-of-suffocation-in-the-smoke-of-the-fire-rudrapryag-news-drn3260027102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगीठी के धुंए से दम घुटकर तीन माह की बेटी और मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगीठी के धुंए से दम घुटकर तीन माह की बेटी और मां की मौत
विज्ञापन
नगर पंचायत के मठियाणा वार्ड के धारकोट गांव में अंगीठी के धुएं में दम घुटने से तीन माह की बच्ची और उसकी मां की मौत हो गई। बताया गया है कि ठंड से बचाव के लिए महिला ने रात को कमरे में अंगीठी जलाई थी। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को धारकोट-मठियाणा गांव निवासी हनुमंत सिंह की पत्नी सुमन देवी (24) सुबह आठ बजे तक भी नहीं उठ पाई तो उसकी सास ने उसे कई बार आवाज लगाई, साथ ही दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने पड़ोस के लोगों को बुलाया और दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख सब स्तब्ध रह गए। बिस्तर पर उनकी बहू और पोती मृत अवस्था में मिले। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक दीपक सिंह, चौकी प्रभारी संदीप सकलानी, महिला एसआई सीाम चौहान और एसडीएम बृजेश तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मां-बेटी के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
पुलिस उपाधीक्षक ने मृतका की सास के हवाले से बताया कि बीते बुधवार को रात खाना खाने के बाद उनकी बहू कमरे को गर्म करने के लिए अंगीठी जलाकर सो गई थी। अंगीठी के धुएं में दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। महिला का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घटना से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष संजू जगवाण ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए प्रभावित परिवार के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है।