फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   There will be strong opposition to the implementation of NRC

एनआरसी लागू करने का होगा पुरजोर विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
There will be strong opposition to the implementation of NRC
दिनेशपुर। प्रदेश में एनआरसी लागू करने के मुद्दे को लेकर बंगाली समाज का विरोध जारी है। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के निवास पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, बंगाली कल्याण समिति और समाज के गणमान्य लोगों की बैठक हुई। इसमें राज्य में एनआरसी लागू की करने का पुरजोर विरोध जताने और जरूरत पड़ने पर आंदोलन का निर्णय लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1951 में तराई में बंगाली समाज के लोगों को भी बसाया गया। अब उनसे भारत का नागरिक होने का प्रमाण मांगना सरासर अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राज्य में एनसीआर लागू करके बंगाली समाज को परेशान और उत्पीड़न करने का काम किया तो वर्ष 2001 की तरह जन आंदोलन के साथ जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। तय किया कि पंचायत चुनाव के बाद अभियान चलाकर समाज को एकजुट करके इसके विरोध की रणनीति बनाई जाएगी। यहां बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष तारक बाछाड़, जेएन सरकार, नारायण हाल्दार, आशुतोष राय, शंकर मंडल, त्रिनाथ विश्वास, किशोर हालदार, समर सरकार, शंकर मंडल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed