{"_id":"6a92d26973147a7bb20fe594","slug":"rudraprayag-accident-dumper-accident-on-guptkashi-lamgoundi-motor-road-driver-injured-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल
Sat, 29 Aug 2026 06:08 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:08 PM IST
सार
सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि स्कूल के शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
मलबा भरते समय डंपर दुर्घटनाग्रस्त,
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया। डंपर कुछ मीटर नीचे स्कूल के पास जा गिरा और वहां बने शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार काकड़ा-गुप्तकाशी बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था की ओर से इन दिनों सड़क कटिंग का काम किया जा रहा है। कटिंग से निकलने वाले मलबे को डंपरों के माध्यम से डंपिंग क्षेत्र तक पहुंचाया जा रहा है। एक डंपर मलबा लोड करते समय अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए गुप्तकाशी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...मसूरी: पालिका कर्मी और युवक के बीच हुई बहस, विवाद बढ़ा तो फिर जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। स्थानीय निवासी मदन सिंह रावत ने बताया कि कार्यदायी संस्था को पहले भी सुरक्षा को लेकर अवगत कराया गया था। उन्होंने कहा कि यदि यह हादसा विद्यालय संचालन के समय होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। उधर, चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।